केंद्रीय मंत्री ने कुलपति से जल्द ही केंद्र खोले जाने सम्बंधी औपचारिकता पूरी करने को कहा है। समापन समारोह में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह ने शिक्षा के विकास में संस्कृत विवि की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह, प्रोफेसर आशुतोष, प्रोफेसर शैलेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।