फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- आरक्षण लागू नहीं हुआ, तो कान से निकाल दूंगा ठेपा 

Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव आने से पहले नेताओं की बयानबाजियां शुरू हो गई हैं। हर कोई अपने-अपने जीत का दावा अभी से ठोक रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री तथा पार्टी के सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने तो खुद को किंगमेकर ही कह दिया। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन


गाजीपुर के कैबिनेट मंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस दिन चाह दूंगा लोकसभा की सीट किसी दूसरे को जीतने नहीं दूंगा। सरकार गरीबों का मजाक बना रही है।

गरीब सर्वणों को मात्र 48 घंटे में आरक्षण दे कर लागू भी कर दिया। जबकि हमारे 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर कान में ठेपा लगा हुआ है। अगर आरक्षण लागू नहीं हुआ, तो ठेपा बाहर निकाल दूंगा। हमारे कार्यकर्ताओं को कोई भी भुलावा नहीं दे सकता, जो हमारा है हम सदा उनके हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

'एनडीए ने भी किया था गठबंधन'

राजभर ने कहा कि यहां उपस्थित भीड़ देखने से लगता है कि हमारी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज लोगों को अयोध्या मंदिर का लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है। सब कुछ बस राजनीति के लिए किया जा रहा है। गरीबों को आवास, राशन, पेंशन आदि सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऋण मोचन के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है।

कहा कि गुजरात और बिहार में शराब बंदी हो सकती है तो इस प्रदेश में क्यों नहीं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज अखिलेश और मायावती पर टिप्पणी की जा रही है। यह क्यों भूल गए कि कभी उन्होंने भी गठबंधन किया था। एनडीए ने भी गठबंधन बना कर देश चलाया।

प्रदेश में गरीब और असहाय दो वक्त की रोटी के लिए दर- दर ठोकर खा रहे हैं। कार्यक्रम के पूर्व में राजभर ने सुहेलदेव राजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें