फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बोले ओमप्रकाश राजभर- 2022 तक भाजपा का हो जाएगा पतन

Thu, 05 Sep 2019 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती से आम नागरिक भयभीत है। प्रदेश में कानून तोड़ने वाले लोगों का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार का जनता पतन कर देगी।

विज्ञापन


राजभर, बलिया जिले के बांसडीह में गुरुवार को तहसील परिसर में पार्टी के विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। मंहगाई चरम पर हैं। सरकार राष्ट्रवाद व धारा 370 में लोगों को उलझाकर केवल असली मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।

ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : नमक-रोटी खिलाने से एक दिन पहले बच्चों को परोसा गया था चावल और नमक
विज्ञापन


उन्होंने स्नातकोत्तर तक मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा लागू करने, प्रदेश को चार प्रांतों में विभाजित करने, राशन कार्ड की व्यवस्था सही करने, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करने, विद्यालयों की बढ़ी फीस वापस करने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी मांगें की। धरना में ओमप्रकाश राजभर व अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री मांग पत्र एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग को दिया।

विज्ञापन

धरना सभा को भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य मान्ती राजभर, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, उमापति राजभर, अवधेश यादव, सुनील राजभर, माईकल राजभर, मिथिलेश राजभर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें