फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार दे यूपी सरकार, भले ही संविदा पर रखेः ओमप्रकाश राजभर

Wed, 25 Jul 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को मऊ में ब्लाक मुख्यालयों पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। राजभर ने कहा कि यूपी में शराब बंदी बेहद जरूरी है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे, भले ही संविदा पर रखे।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने परदहा ब्लाक के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में  कहा कि सरकार में उपेक्षा के बाद भी गठबंधन धर्म निभाऊंगा। कहा मैं जो भी हूं वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं। कुछ लोग मुझे बदनाम करने में लगे हैं। मैं यह साजिश सफल नहीं होने दूंगा।

कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोक सभा चुनाव के लिए जुट जाएं। उन्होंने अति पिछड़ों और अति दलितों को तीन श्रेणियों में आरक्षण देने की वकालत की। रानीपुर ब्लाक मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि वह अनुसूचित जाति में भी तीन कैटेगरी बनाकर दलित, अति दलित और सर्वाधिक दलित वर्ग बनाकर सेवाओं का अधिकार दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश में शराबबंदी बहुत जरूरी है। शराबबंदी को लेकर  सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार से मैं कहना चाहता हूं कि शराब जल्द से जल्द  बंद की जाए और जो बेरोजगार घूम रहे हैं उन्हें संविदा पर ही सही लेकिन उन्हें रोजगार दें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें