फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने की कांग्रेस सरकार की तारीफ, कहा- मुझे भाजपा से डर नहीं लगता

Tue, 07 Aug 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
अपने बयानों से हमेशा उत्तर प्रदेश सराकार को घेरने वाले कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास अब धन नहीं है, जो बंद पड़े कांग्रेस के जमाने के कल-कारखानों को चालू करा सके।
विज्ञापन


आज भी कांग्रेस के ही लगाए कल कारखाने हैं। वाराणसी से लेकर लखनऊ तक सड़कें बनी हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। आज उसी सड़क पर सरकार अपना गुणगान कर रही है। मुझे भाजपा से डर नहीं लगता है। गलत को गलत दर्शाता हूं।

ओमप्रकाश राजभर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के महाविद्यालय में पंडित राम प्रवेश की पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


साथ ही उन्होने कहा कि अगस्त माह से जो माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। ऐसी व्यवस्था प्रदेश में की जा रही है। शिक्षा से समाज में एक पहचान बनती है। बेटी को पढ़ाने से पिता और पति दोनों का परिवार सुधरता है। बेटी को पढ़ाने में भेदभाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में होमगार्ड की वर्दी जैसा यूनिफॉर्म बच्चों को मिलता था। सरकार अब अच्छे तरीके से यूनिफॉर्म जूता, मोजा, बैग दिला रही है। जिन गरीब लोगों के राशन कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं, उनका और वंचित लोगों का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री का घेराव करेंगे

ओम प्रकाश राजभर
विधायक अजगरा द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क, बेंच के नाम पर दी गई निधि वापस लेने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि वहां मौजूद अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने कहा कि विधायक निधि में सौ प्रतिशत डेस्क-बेंच के भुगतान के लिए वार्ता की गई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था मात्र 60 प्रतिशत उपलब्ध करा रही थी, इस वजह से निधि वापस ली गई।

वहीं लोगों ने मंत्री को बताया कि इन दिनों धान की रोपाई का समय है और नहरों और माइनरों से पानी नहीं है। पिछली सरकारों में नहरों में पानी मिलता था लोग सिंचाई करते थे। स्थानीय सांसद और विधायक नहर को लेकर चिंतित रहते थे। वर्तमान सरकार में विधायक और मंत्री का ध्यान नहरों पर नहीं है।

मंत्री ने कहा कि जिन-जिन इलाकों से नहरें गुजरी हैं, उस इलाके के ग्राम प्रधान यह लिखकर दें कि नहर में पानी नहीं है, तो मैं लखनऊ में सिंचाई मंत्री के आवास पर किसानों के साथ घेराव करूंगा। किसानों की बात सरकार और सदन तक पहुंचाऊंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें