फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में रसोइयों ने ओमप्रकाश राजभर का किया घेराव, इस मांग को लेकर की नारेबाजी 

Sat, 02 Mar 2019 07:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
रसोइयों ने ओमप्रकाश राजभर का किया घेराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को रसोइयों ने रोक दिया। इसके बाद मंत्री का घेराव कर मानदेय बढ़ाने की मांग करने लगे। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


कोन कार्यक्रम में जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को शनिवार को तेलगुड़वा गांव में रसोइयों ने रोक दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला रसोइयों ने मंत्री को घेर लिया। इसके बाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर रसोइयों के बीच पहुंच गये और सड़क पर ही सबको बैठाकर उन्हें संबोधित करने लगे।

उनकी समस्या को सुना और उसके निस्तारण के लिए आंदोलन तक करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए वे सरकार से लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। गरीब पिछडे वर्ग को आरक्षण देने व शिक्षा में सुधार की मांग वे लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार से कई बार कहा कि जब मनरेगा के मजदूरों की दैनिक मजदूरी 175 रुपये है तो रसोईयों का मजदूरी कम क्यों है? ऐसे में रसोइयों का इतने कम में जीवनयापन कैसे होगा। सरकार को चाहिए कि अधिकारी हों या नेता उसके बच्चों का पठन-पाठन भी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में होना चाहिए। तभी लोगों में समानता आएगी।

सरकार से रसोईयों का मानदेय बढ़ाने की बात की जा रही है। इसके लिए सबको धैर्य बनाकर अपना काम करते रहना चाहिए। आधे घंटे तक मार्ग पर ही रसोइयों के बीच मंत्री की सभा चलती रही। मंत्री के आश्वासन के बाद जब रसोइयों ने रास्ता छोड़ा और मंत्री कोन कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें