फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympian Lalit Upadhyay: एक हजार बच्चे तिरंगे के साथ करेंगे ललित का स्वागत, बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन-पूजन

Sat, 10 Aug 2024 12:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ओलंपियन ललित उपाध्याय 11 अगस्त को काशी आ रहे हैं। इस दौरान काशी में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है। उनके आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट से लालपुर स्टेडियम और उनके गांव भगतपुर तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ओलंपियन ललित उपाध्याय - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन ललित उपाध्याय के वाराणसी पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। बाबतपुर से लालपुर स्टेडियम तक एक हजार स्कूली छात्र और खिलाड़ी मानव श्रृंखला बनाएंगे। 

विज्ञापन


हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को ललित एयर इंडिया की फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से बाबा विश्वनाथ धाम दर्शन- पूजन करने जाएंगे। इसके बाद दिन में दो बजे अपने घर पर भगतपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लालपुर स्टेडियम और उनके गांव भगतपुर तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। तीन जगहों पर स्वागत तोरण द्वार बनाए जाएंगे। हर तोरण द्वार पर खिलाड़ी ललित का स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि बनारस से दो ओलंपिक में लगातार पदक जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। खिलाड़ियों और हॉकी वाराणसी की तरफ से शनिवार को सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ललित को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें