पुलिस के अनुसार पत्नी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।वहीं, गोपाल के भाई बाबूलाल का आरोप है कि अक्सर ही पति और पत्नी में विवाद होता था। परिजनों के अनुसार पांच भाईयों में दूसरे नंबर के गोपाल की कोई संतान नहीं है। एमएससी सहित बीएड की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौकरी नहीं लगने के कारण गोपाल मकान के भूतल पर अपनी जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
गिलट बाजार स्थित मकान में अधेड़ की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम के अनुसार अधेड़ की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। मायके से पत्नी के पहुंचने के बाद शव के बारे में जानकारी मिली। गिलट बाजार स्थित एक लॉन के पास ही टाइप राइटर काशीनाथ चौबे का मकान है।
दो बेटे बृजेश और अवधेश चौबे (45) एक ही मकान के अलग-अलग मंजिल पर रहते हैं। आठ जून को अवधेश की पत्नी अनीता चौबे दोनों बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी और बृहस्पतिवार को लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांका तो अंदर से दुर्गंध आ रही थी और पति अवधेश नग्न अवस्था में पड़े हुए थे।
यह देखते ही पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे में छानबीन की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। शिवपुर इंस्पेक्टर एसआर गौतम के अनुसार पूछताछ में मालूम चला कि बड़े भाई बृजेश और अवधेश की जनरल स्टोर की दुकान है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता में शाह मूसा बाबा मजार के पास गुरुवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंचे बरेका चौकी प्रभारी पंकज पांडेय पहुंचे। मृतक की जेब से मिले कागज से मृतक की शिनाख्त दूधनाथ यादव( 60) निवासी चौकाघाट पानी टंकी के सामने थाना जैतपुरा के रूप में हुई। मृतक के पास से रिक्शा चलाने के कागज भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।