वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कासिमाबाद मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद तहसीलदार ने घायलों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिकप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।