फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोक्ष की तलाश में दक्षिण भारत से काशी आए वृद्ध को मिली नई जिंदगी, इस शख्स ने पहुंचाया वृद्धाश्रम

Thu, 13 Nov 2025 10:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मोक्ष की तलाश में दक्षिण भारत से काशी आए वृद्ध ने गंगा में डूबकर जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गंगा से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद समाजसेवी अमन कबीर ने उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाया।
विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोक्ष की कामना लेकर चार महीने पहले काशी आए 70 वर्षीय बुजुर्ग पलानिसयम पुर्नगणेश को समाजसेवी अमन कबीर ने वृद्धाश्रम पहुंचाकर उन्हें नई जिंदगी दी। दक्षिण भारत के बुजुर्ग मोक्ष की इच्छा लेकर बनारस पहुंचे थे। गंगा में डूबकर जीवन समाप्त करने का प्रयास करने लगे। घाट किनारे मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें डूबने से बचा लिया और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


अस्पताल में उनकी देखरेख के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर मिले। बातचीत में जब उनके जीवन का हाल जाना गया तो कहानी भावुक कर देने वाली थी। अमन कबीर ने बताया कि बुजुर्ग काफी पढ़े लिखे हैं। कई दिनों से गंगा आरती देखते हुए उन्होंने एक दिन नदी में छलांग लगा दी। उनका बेटा मलयेशिया में रहता है। उनकी पत्नी कैंसर की मरीज हैं और इस समय अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। 

अमन कबीर ने उनकी पीड़ा सुनकर उन्हें बाइक एंबुलेंस की मदद से सारनाथ स्थित ज्योति भूषण वृद्धा आश्रम में भिजवाया। संयोग से आश्रम में रहने वाले कुछ लोग उनकी ही मातृभाषा के थे, जिन्होंने उनसे बातचीत कर उनकी पूरी कहानी जानने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें