उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक डीएमयू सवारी गाड़ी (ट्रेन) में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश ऐसी अवस्था में मिली है, कि उसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आगे की कार्यवाही और जांच में जुटी है।
जिले के जखनियां रेलवे स्टेशन पर एक माह से प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी डीएमयू सवारी गाड़ी के कोच नंबर 19021 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मंगलवार को हैंडल से लटकती मिली। सुबह लोगों ने प्लेटफार्म पर टहलने जाते समय बोगी में लटकती लाश देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर दीपक ने मेमो के माध्यम से शव मिलने की सूचना भुड़कुड़ा पुलिस को भेजा। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ औडिहार को भी घटना से अवगत कराया।