ये भी बताया जा रहा है कि सरखज का अपने दोनों बेटों से मनमुटाव चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सरखज ने एक माह पहले ही लगभग एक बीघे जमीन किसी को बेची थी। इसका पैसा संतोष को ही मिलने वाला था। इसको लेकर भी कलह चल रही थी। अभी दो दिन पहले ही थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित हो कर पहुंचे स्वतंत्र सिंह के लिए मामले का खुलासा चुनौती से कम नहीं हैं।
वो भी तक जब दिन दहाड़े थाने से मात्र दो किमी मेन रोड पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का मामना है कि हत्या की कहानी घर के आसपास ही घूम रही है। इसलिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया गया है। जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तरवां थाना अंतर्गत मौलानीपुर गांव निवासी सखरज यादव(68) पुत्र स्व. विराज यादव का परमानपुर-पल्हना मार्ग पर मकान है। दोपहर लगभग 12.30 बजे वो खाना खाकर घर से लगे कटरैन में सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों वहां पहुंचे और घर की रेकी करने लगे।
मृतक की पुत्रवधू ने युवकों को टोका कि यहां क्यों खड़े हो। इस पर बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए उसे अंदर जाने की धमकी दी। इसके बाद कटरैन में सो रहे बुजुर्ग को निशाना बनाकर दो गोली मारी। धमकी देते हुए बाइक से पल्हना की ओर से फरार हो गए। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
दिनदहाड़े वृद्ध की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। आनन फ़ानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज और एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में छानबीन में शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस को शक है कि घर के आसपास ही हत्या का राज छिपे हुए हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।