फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्ग, अधिकारियों को दिया गया निर्देश

Sun, 10 May 2026 12:04 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस सख्त है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने मंदिर के गेट नंबर-4 से मैदागिन तक पैदल गश्त कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
1 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ अधिक होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग और अतिरिक्त पुलिस बल पहले से तैयार रखने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, लाइन प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने मंदिर के गेट नंबर-4 से मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखा। इस दौरान मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, ड्यूटी पॉइंट्स और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।

4 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गेट नंबर-4 से मैदागिन मार्ग पर अवैध अतिक्रमण, ठेला-खोमचा, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित करने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अनिल कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा नियमों और यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें