डीएम और उनके अधीनस्थों ने अभी तक नहीं हटवाई बत्ती
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र व यूपी सरकार द्वारा लाल और नीली बत्ती हटाने का फरमान जारी किया था। फरमान जारी होने के बाद बलिया जिले के जिला जज सहित अन्य जजों ने नीली बत्ती हटवा ली, लेकिन अब भी जिला प्रशासन के अधिकांश अधिकारियों की गाड़ी में नीली बत्ती लगी रही। अधिकारी लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार ने वीआईपी कल्चर हटाने के लिए लाल व नीली बत्ती हटाने का आदेश जारी किया था। केंद्र सरकार ने मंत्रियों व अधिकारियों के वाहनों पर लगे लालबत्ती हटाने के लिए एक मई से कहा था।
वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रियों व अधिकारियों से फरमान के अगले दिन से ही हटाने का आदेश जारी कर दिया था। केंद्र व प्रदेश सरकार के आदेश के क्रम में जनपद के जिला जज सहित अन्य जजों ने अपने-अपने वाहनों पर से नीली व लालबत्ती हटवा लिया।
लेकिन जिलाधिकारी व उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने अब तक अपने वाहनों पर से नीली बत्ती नहीं हटवाई। जबकि पुलिस विभाग, अगिभनशमन व एम्बुलेंस के अलावा किसी भी अधिकारी व मंत्रियों को लाल व नीली बत्ती नहीं लगानी है
। लेकिन एक गई को मुख्य चिकित्साधिकारी को छोड़ किसी भी अधिकारी ने अपने वाहनों से नीली बत्ती नहीं हटाकर केंद्र व प्रदेश के योगी सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाने का काम किया है।