फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सराय गोवर्धन में निगम के शापिंग काॅम्प्लेक्स पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय गोवर्धन में निगम के शापिंग काॅम्प्लेक्स पर कब्जा
विज्ञापन

स्लाटर हाउस और गैस प्लांट बंद होने के चलते जर्जर हो चुका भवन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सराय गोवर्धन में नगर निगम के शॉपिंग कॉप्लेक्स में कब्जा हो रहा है। इस कॉम्प्लेक्स में चलने वाले स्लाटर हाउस और गैस प्लांट बंद हो चुके हैं। पान दरीबा पुलिस चौकी सामने बना भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

चेतगंज के सराय गोवर्धन में नगर निगम की 12 बिस्वा जमीन है। यहां पहले से तीन खंड में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। यहां स्लाटर हाउस और गैस प्लांट था। जो अब बंद हो चुका है। इस कॉम्प्लेक्स की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है। इस पर अवांछनीय तत्वों का कब्जा है। आए दिन यहां नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। इसमें नगर निगम से आवंटित कई दुकानें बंद पड़ी हैं। शहर के बीचोंबीच इस जगह का इस्तेमाल व्यवसायिक रूप में किया जा सकता है। इस संबंध में चेतगंज के पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता ने प्रस्ताव दिया है कि इस जगह पर मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाए। इससे यहां कब्जा भी हटेगा और नगर निगम को आय भी होगी। इसके लिए सदन ने नगर आयुक्त को आदेशित किया है कि यहां सर्वे कराके व्यवसायिक भवन बनवाया जाए। इसके लिए अतिक्रमण और राजस्व विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही इस भवन का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें