मामले की जानकारी होने पर युवती के मंगेतर ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई आपत्तिजनक सामग्री को हटवाने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबरों, सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर किस-किस माध्यम से प्रसारित की गई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद आरोपों की पुष्टि के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।