जिस पर हिंदूवादी संगठनों नेअपना विरोध दर्ज करना शुरू किया तो पुलिस महकमे ने भी संज्ञान लिया और आयोजन समिति पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
आजमगढ़ में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मुस्तफाबाद में आयोजित रामलीला के मंच से अश्लील नृत्य का मामला प्रकाश में आया है। आयोजन समिति के खिलाफ जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। धार्मिक मंच से किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।