फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संकट मोचन मंदिर के महंत के नाम पर भेजा आपत्तिजनक पत्र, वाराणसी के लंका थाने में दी तहरीर

Fri, 09 Oct 2020 09:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर के महंत के नाम से देशभर की धार्मिक संस्थाओं को अक्षरधाम मंदिर के बारे में आपत्तिजनक पत्र भेजने का मामला सामने आया है। संकट मोचन मंदिर के महंत ने इसका खंडन करते हुए इस मामले में लंका थाने में तहरीर दे दी है। उन्होंने इसकी सूचना जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र के माध्यम से दी है।

विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि महंत संकट मोचन मंदिर के नाम से देश के धार्मिक संस्थानों को आपत्तिजनक अंतर्देशीय पत्र भेजा जा रहा है। पिछले आठ दिनों से सैकड़ों अंतर्देशीय पत्र उनके पास वापस लौटकर आ रहे हैं। उसमें अक्षरधाम मंदिर के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। सभी पत्रों पर प्रेषक में महंत संकट मोचन मंदिर का नाम दर्ज है।
 

विज्ञापन

पत्र - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह संकट मोचन मंदिर व उनके खिलाफ साजिश है। उन्होंने बताया कि लंका थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। साथ ही इस साजिश की सूचना जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेज दी है। उन्होंने बताया कि टाइप किये गए इस अंतर्देशीय पत्र में अक्षरधाम मंदिर के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं हैं।

पत्र संकट मोचन मंदिर के महंत के पते से देश के विभिन्न धार्मिक संस्थानों व मंदिरों को भेजा गया है। उक्त पत्र के प्राप्तकर्ता पत्र को महंत प्रो विश्वम्भरनाथ मिश्र के तुलसीघाट स्थित महंत के आवास व संकट मोचन मंदिर के पते पर वापस भेज दे रहे हैं। यह सनातन धर्म में फूट डालने के लिए घृणित कर्म है। यह संकट मोचन मंदिर को बदनाम करने की साजिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें