फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह की आपत्ति तो शाम को मतदाता सूची में मिला सपा एमएलसी का नाम, धांधली का लगाया आरोप

Sat, 06 Dec 2025 12:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से मिलकर आपत्ति जताई। इस पर जांच कराई गई तो तहसील के बूथ पर नाम शामिल था। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से आपत्ति के बाद सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा उनकी पत्नी, मां, भाई-भाभी का नाम मतदाता सूची में मिल गया। शुक्रवार की सुबह सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया था कि उनका और उनके परिवार के चार सदस्यों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। मामला जब मंडलायुक्त तक पहुंचा तो उन्होंने डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जांच कराई तो पता चला कि सदर तहसील के बूथ एमएलसी का नाम है।

विज्ञापन


स्नातक एमएलसी ने कहा कि तीन दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। उसमें केवल पिता रमेश चंद्र सिन्हा का नाम मतदाता सूची में क्वींस कॉलेज बूथ पर मिला था। मेरा और पत्नी तनु, मां उमा सिन्हा, भाई विशाल और भाभी ज्योति का नाम मतदाता सूची में नहीं था। 

शुक्रवार की सुबह जब मंडलायुक्त और डीएम के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई तो शाम को फोन आया कि आपका नाम तहसील वाले बूथ पर है। सवाल यह है कि जब मैंने क्वींस काॅलेज में फाॅर्म जमा किया तो मेरा नाम तहसील पर कैसे गया। यदि मैं आपत्ति न करता तो मेरा नाम कट गया होता। परिवार एक है लेकिन सबके नाम अलग-अलग बूथों पर हैं। पत्नी का नाम बूथ संख्या 71, मां उमा का नाम बूथ संख्या 56, भाई विशाल का 18 तो भाभी ज्योति का नाम बूथ संख्या पांच पर दर्ज है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काम की बात: बीएचयू में पीएचडी करने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें- दाखिले की पूरी प्रक्रिया

Trending Videos
विज्ञापन

सपा एमएलसी का आरोप मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया कि स्नातक एमएलसी की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। गैर भाजपा दलों के मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि एसआईआर के नाम पर समाजवादी पार्टी के समर्थक व मतदाताओं के नाम सी कैटेगरी में डाल दिए गए हैं।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर धांधली की जा रही है। डीएम ने एक सप्ताह में सभी त्रुटियों को सही कराने का आश्वासन दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप जायसवाल, डॉ ओपी सिंह, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, दीपचंद गुप्ता, संजय मिश्रा,दिलशाद अहमद डिल्लू शामिल रहे।
 

अधिकारी बोले
सुबह सपा एमएलसी और उनकी पार्टी के लोग आए थे। उन्होंने एक मांगपत्र दिया था। उसकी तत्काल जांच कराई गई तो सपा के स्नातक एमएलसी और उनके परिवार के चारों सदस्यों के नाम मतदाता सूची में मिल गए। उनका नाम तहसील वाले बूथ पर है। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें