बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित दिव्यांग साहित्य महोत्सव के पांचवें दिन काव्यपाठ के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। साथ ही बेटी बचाओ मुहिम में बढ़ चढ़कर भागीदारी का लोगों से आह्वान किया। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर कविता का पाठ कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता न्यायविद उच्च न्यायालय नागपुर फिरदौस मिर्जा ने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ जीत फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा सिंह रहीं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से साहित्यकार डॉ. जॉनी फॉस्टर ने बेटी शीर्षक कविता का पाठ किया। इस दौरान डॉ. सुनीता मोहता, दिव्यजोशी केशव, भाव्या सिंह, प्रेरणा कमल, इंदुमति राव, डॉ. रीता सिंह, डॉ. एकता चौहान, डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, डॉ. रामचंद्र और सत्य प्रकाश मालवीय आदि रहे।