फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएचवी हत्याकांडः दोस्त के लिए की थी अंधाधुंध फायरिंग, अब रासुका की तैयारी

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के जेएचवी हत्याकांड में 50 हजार के इनामी ऋषभ सिंह पर रासुका की तैयारी है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हवाले से पकड़े गए अभियुक्त ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन


बताया कि पिछले साल फेसबुक पर काशी विद्यापीठ के छात्रनेता से दोस्ती हुई। बुलाने पर बनारस आया और एडमिशन के आश्वासन पर चुनाव प्रचार में छात्रों को डराने धमकाने का काम किया करता था। इसी दौरान आलोक और रोहित से मुलाकात हुई। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त पर रासुका और गैंगेस्टर लगाने की संस्तुति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आलोक की गर्लफ्रेंड की छोटी बहन को परेशान करने और उसे नौकरी से निकलवाने के बाद शोरूम के कर्मचारी प्रशांत ने दोस्तों के साथ मिलकर आलोक को मारापीटा। इस मामले में  गर्लफ्रेंड ने आलोक को जलील किया था। तभी प्रशांत को सबक सिखाने के लिए यह योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के कहने पर की फायरिंग

UP Police
रिशु ने बताया कि वे, आलोक व कुंदन पिस्टल लिए हुए थे। प्यूमा शोरूम में कहासुनी के बाद आलोक ने पिस्टल निकाल लिया। कर्मचारियों ने आलोक को पकड़कर जब पिटाई शुरू कर दी तो रिशु और कुंदन ने अंधाधुंध फायरिंग की। दो की मौत और दो के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर वे बिहार भाग गए।

छात्रनेताओं ने अपराधी दीपक वर्मा से उसकी मुलाकात कराई। वह छात्रनेताओं से मिलने के लिए बनारस आया था। रिशु ने यह भी बताया कि दीपक के कहने पर उसने फायरिंग की। बाद में दीपक वर्मा फरार हो गया जेएचवी मॉल हत्याकांड के तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
 
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी व जेएचवी माल में हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह की गिरफ्तारी प्रदेश की टॉप थ्री सूची में शामिल रही। इसको पुलिस अधिकारियों ने खासा सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें