फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, प्रवासियों को अपने घर में टिकाएंगे 850 भाजपाई

Tue, 04 Dec 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों में एक ओर जहां प्रशासन जुटा है तो वहीं भाजपा भी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। अब तक 850 भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है कि उनके घर में प्रवासी आकर रुकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासन की ओर से टेंट और होटलों में रहने की व्यवस्था की जा रही है। जिन घरों में प्रवासी रुकेंगे, वहां की व्यवस्था और सुरक्षा की जांच भी प्रशासनिक अधिकारी करेंगे। यह काम 15 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद शुरू होगा। 

क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि कई कार्यकर्ता अपने घरों में प्रवासियों को रुकवाने के इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हजार का लक्ष्य दिया था, इसके तहत अब तक आठ सौ से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


15 दिसंबर तक एक हजार पूरे हो जाएंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घर में सुविधाओं को देखा जा रहा है। बेहतर व्यवस्था होने के बाद ही वहां रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

भोजपुरी गायन का आनंद लेंगे प्रवासी

प्रवासी भारतीय दिवस पर अतिथि न केवल काशी का संगीत और नृत्य देखेंगे, बल्कि भोजपुरी के होरी और चैती का भी आनंद लेंगे। इसके लिए कलाकारों का नाम भी फाइनल हो गया है। इसमें पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, मनोज तिवारी और कथक कलाकार विशाल कृष्ण की प्रस्तुति होगी।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों के अनुसार 21 जनवरी को 35 मिनट की देवासुर संग्राम पर आधारित कथक बैले अमृत कुंभ की प्रस्तुति होगी। यह प्रस्तुति प्रसिद्घ कथक कलाकार विशाल कृष्ण करेंगे। वहीं उप शास्त्रीय गायन ठुमरी, होरी व चैती की प्रस्तुति पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेजते हुए इसकी तैयारियाें को पूरा करने का निर्देश दिया है। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार 22 जनवरी को 90 मिनट के भोजपुरी गायन की प्रस्तुति भाजपा सांसद व नई दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मृदुल करेंगे।

इसी दिन यूपी के अन्य लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। बाद में शोभायात्रा, लोक नृत्य, धोबिया, राई, मयूर, बम रसिया, फरूवाही आदि कलाओं का प्रदर्शन कुल 15 टोलियां करेंगी। 23 जनवरी को पुरातत्व, अभिलेखागार, अयोध्या शोध संस्थान, संगीत नाटक एकेडमी, ललित कला अकादमी, संग्रहालय की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

तैयारियों पर नजर रखने के लिए खुला एनआरआई कार्यालय

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए सोमवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में एनआरआई कार्यालय शुरू कर दिया गया। यहां प्रतिदिन के कामों का लेखा जोखा, पत्राचार, सूचना संकलन के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

प्रवासियों की सुविधा के लिए 50 मेहमानों के लिए एक लायजनिंग अफसर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 100 अधिकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। टेंट सिटी में आठ बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। प्रवासी सम्मेलन के कामों की गुणवत्ता एनआरआई विभाग की टीम परखेगी।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई। इसमें एनआरआई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारी शामिल रहे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें