फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंही बेटी की पूरी हुई मुराद, मां को मिल गई जमानत

Wed, 01 Jan 2020 06:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान रवि के साथ गिरफ्तार उनकी पत्नी एकता शेखर जिला जेल की सलाखों के पीछे अपनी दुधमुंही बेटी चंपक की एक झलक देखने के लिए तड़प रही हैं। एक मुलाकाती के जरिये अपने घर चिट्ठी भेज कर एकता अपनी ममता का दर्द बयां की हैं। हालांकि, देर शाम जमानत एकता, रवि सहित अन्य लोगों की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई पर अदालत ने जमानत मंजूर की। 

विज्ञापन

 

जिला जेल की बैरक सात बी में बंद एकता चिट्ठी में लिखी हैं कि गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने अपनी सवा साल की बेटी का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। उल्टे पुलिस ने ऐसी धाराएं लगाईं कि जमानत न मिल सके। मासूम चंपक की याद में वह रोजाना रोती हैं। जेल में 30 दिसंबर को उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी एक समाचार चैनल में रात नौ बजे दिखाई देगी। इस पर उन्होंने कारागार प्रशासन से टीवी देखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंध में पूछे जाने पर कारागार प्रशासन की ओर से कोई कारण भी नहीं बताया गया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकाल रहे लोगों को बीते 19 दिसंबर को बेनिया क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर, एकता की बेटी चंपक उनके पति के बड़े भाई शशिकांत के पास है। दादी शीला तिवारी ने बताया कि चंपक दिन भर मां के लिए रोती है और बीमार हो गई है। इसके चलते उसका वजन भी कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें