फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: अब 20 मार्च तक कर सकते हैं भर्ती के लिए आवेदन, वाराणसी से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

Wed, 15 Mar 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अग्निवीर भर्ती के लिए 20 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। यह जानकारी छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन joinindianarmy.nic.in पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की अग्निवीर योजना के लिए 20 मार्च की रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। यह जानकारी छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन joinindianarmy.nic.in पर किया जा रहा है। इससे पहले आवेदन की तारीख 15 मार्च और फिर 19 मार्च तय की गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें, अंतिम तिथि और क्या रहेगी भर्ती प्रक्रिया ?
विज्ञापन

निदेशक ऋषि दूबे ने बताया कि टीसीएस के कंप्यूटर सेंटर पर परीक्षाएं होंगी। जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट और महिला सेना पुलिस के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 13 मार्च तक वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय पर 35 हजार आवेदन आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे अधिक आवेदन वाराणसी सेंटर से ही हैं। वाराणसी और गोरखपुर के सेंटरों पर परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होंगी। बता दें कि छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय से बनारस, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और गोरखपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें