जिले में करीब एक हजार किए गए हैं आवेदन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। हज फॉर्म भरने की तिथि 10 दिन और बढ़ा दी गई गई है। अब आवेदन 20 मार्च तक किए जा सकेंगे। इससे पहले शुक्रवार को ही अंतिम तिथि होने की वजह से साइबर कैफे में जायरीनों जुटे रहे। देर शाम आवेदन की तिथि बढ़ने की सूचना मिलने पर राहत की सांस ली। जिले में करीब एक हजार फॉर्म भरे गए हैं।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 10 फरवरी से 10 मार्च तक आवेदन की तिथि तय की थी। मगर हजयात्रा का कोटा नहीं भरने पर इसकी तिथि बढ़ानी पड़ी। यूपी में लगभग 25 हजार आवेदन हुए हैं। जबकि यहां 30 हजार का कोटा है। हज कमेटी के सीईओ मोहम्मद याकुब शेख ने बताया कि पूर्वांचल में करीब दो हजार आवेदन हुए हैं।
तीन समितियां भरवा रहीं हैं फॉर्म
वाराणसी की तीन समितियां पूर्वांचल भर में केंद्र बनाकर हज फॉर्म भरवा रहीं हैं। पूर्वांचल हज सेवा समिति ने वाराणसी सहित पूर्वांचल में 12 और उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने 16 केंद्र बनाए हैं। जबकि इसरा की ओर से जिले में ही आवेदन भरवाया जा जा रहा है।