फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंध विद्यालय में अब कक्षा नौ से 12 तक नहीं होगा नया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में अब कक्षा नौ से 12 तक में नया दाखिला नहीं लिया जाएगा। प्रबंध समिति ने ट्रस्ट के आर्थिक संसाधन की कमी के कारण विद्यालय का स्वरूप छोटा कर दिया है। आगामी सत्र में कक्षा संचालन नर्सरी से कक्षा आठ तक ही किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट आर्थिक संसाधन की कमी का हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज व अन्य माध्यमिक कॉलेजों में समय से दाखिला करा लें। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9 से कक्षा 10 तथा कक्षा 11 से कक्षा 12 में प्रोन्नत होने वाले छात्रों को विद्यालय द्वारा अध्ययन की सुविधा दी गई है जिससे वे बोर्ड की परीक्षाओं में बिना किसी बाधा के शामिल हो सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में कक्षा ब्रेल नर्सरी से कक्षा आठ तक कुल 123 छात्र नामांकित हैं। कोरोना के कारण विद्यालय बंद होने से शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अध्यापन कार्य किया जा रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9 से 12 तक बंद किए जाने से 24 छात्रों को लखनऊ, गोरखपुर, बांदा, मेरठ, मलहिया, गढ़वा घाट, रमना में प्रवेश कराया जा चुका है। कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के छात्र श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में ही अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें