फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल में अब पर्चा काउंटर पर बेफिक्र खड़े हो जाइए, मरीजों को लू से बचाएगा ग्रीन जोन

Mon, 28 Apr 2025 12:42 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

लू के थपेड़ों से मरीजों और तीमारदारों को बचाने के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था की गई है और इसके लिए ग्रीन जोन बनाया गया है। इसके तहत वेटिंग एरिया को हरे पर्दे से ढ़क दिया गया है जिससे अब गर्म हवाएं परेशान नहीं कर पाएंगी।
 
विज्ञापन
वाराणसी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब पर्चा काउंटर पर खड़े होने के दौरान लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़ेंगे। इसके लिए काउंटर के बाहर ग्रीन जोन बनाया गया है। इसमें चारो ओर से खाली जगह को हरे पर्दे से ढ़क दिया गया है। इन दिनों भीषण गर्मी और लू की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

विज्ञापन


पर्चा काउंटर अस्पताल में जिस जगह पर बनाया गया है, वह स्थान खुला होने की वजह से मरीजों को परेशानी होती थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को लू से बचाने के उद्देश्य से पंजीकरण काउंटर और वेटिंग एरिया को हरे रंग के पर्दे से ढक दिया गया है। अब लू चलने पर मरीजों को खड़े होने पर राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें