सोनभद्र। जिले के गर्भवती महिलाओं की लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल, ब्लाॅक स्तरीय सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच सुविधाएं न मिलने पर गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केंद्रों पर यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसके लिए उन्हें ई-बाउचर दिया जाएगा। वह उसे जांच केंद्र को देंगे उसके बाद निशुल्क जांच होगी। इसके लिए सीमएओ ने निर्देशित कर दिया है।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा। वजह रेडियोलाजिस्ट का स्थानांतरण होना है। इसी तरह से सीएचसी घोरावल, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर, चतरा, नगवां, बभनी, केकराही पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। इससे मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाकर जांच कराना पड़ रहा है। सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं को परेशानियां हो रही है। सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने सभी राजकीय अस्पतालों के डॉक्टरों को गर्भवर्ती महिलाओंं को ई-बाउचर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। महिलाएं किसी भी निजी अल्ट्रासांउड केंद्र संचालक को ई-बाउचर देकर मुफ़्त में जांच करा सकेंगी। ई-बाउचर का भुगतान स्वास्थ्य विभाग करेगा। सीएमओ ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक अल्ट्रासाउंड का भुगतान करने के लिए जो निर्देश प्राप्त होगा उसके आधार पर अल्ट्रासाउंड करने वाले संचालकों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
जिला अस्पताल, ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं न मिलने पर गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केंद्रों पर यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसके लिए उन्हें ई-वाउचर दिया जाएगा। वह उसे जांच केंद्र को देंगे उसके बाद नि:शुल्क जांच होगी। -डॉ. आरजी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी।