फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के शिशु गृह से सात बच्चे गायब, मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुई जांच

Fri, 14 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के बाद अब वाराणसी के लक्ष्मी शिशु गृह में रह रहे 15 में से सात बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र के अनुसार लक्ष्मी शिशु गृह ने जानकारी दी थी कि उनके यहां 15 बच्चे रह रहे हैं। बीते दिनों जब केंद्र सरकार की टीम ने यहां निरीक्षण किया तो मौके पर केवल आठ बच्चे ही मिले और सात बच्चों से संबंधित कोई विवरण नहीं मिला।
विज्ञापन


गायब सात बच्चों के बारे में लक्ष्मी शिशु गृह प्रबंधन की ओर से कोई ठोस जानकारी भी नही दी जा सकी। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डीएम को जांच करा कर गायब बच्चों से संबंधित जानकारी देने को कहा है। गुरुवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर एडीएम सिटी और जिला प्रोबेशन आफिसर को जांच सौंप कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें