फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education News: IIVR में अब शोध के साथ होगी स्नातक की पढ़ाई भी, इस विषय में होगा प्रवेश; जान लें नियम

Thu, 08 Aug 2024 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अब पूर्वांचल के छात्रों को खेती की शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (नई दिल्ली) की ओर से इस कोर्स को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
आईआईवीआर के हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रहे पौधे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशाहपुर में स्नातक की पढ़ाई होगी। संस्थान में इसी सत्र से बीएससी आनर्स (हॉर्टिकल्चर) कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पूर्वांचल के छात्रों को दूसरे शहरों के विश्वविद्यालयों का रुख नहीं करना होगा। पहले सत्र में 20 छात्रों का प्रवेश होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली (आईसीएआर) से इस चार वर्षीय कोर्स की मंजूरी मिल गई है।

आईसीएआर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की तर्ज पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों में कृषि शिक्षा को समृद्ध करने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


इसी के तहत आईआईवीआर में इसी सत्र से बीएससी आनर्स (हॉर्टिकल्चर) कोर्स शुरू होगा। संस्थान की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में आईआईवीआर में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। आईवीवीआर के निदेशक डॉ. नागेंद्र राय ने बताया कि बीएससी आनर्स (हॉर्टिकल्चर) कोर्स को एकेडमिक कौंसिल की हरी झंडी मिल गई है। इस कोर्स को शुरू कराने के लिए दो साल से प्रयास चल रहा था।

विज्ञापन

आईआईवीआर की प्रयोगशाला में शोध करते वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला
सीयूईटी से होगा प्रवेश
आईवीवीआर में शुरू हो रहे स्नातक कोर्स में भी प्रवेश सीयूईटी के जरिये होगा। डॉ. नागेंद्र राय ने बताया कि सीयूईटी के परिणाम में चयनित छात्रों का ही दाखिला यहां होगा। काउंसिलिंग की प्रक्रिया भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ही होगी और संस्थान ही 20 छात्रों का चयन कर यहां भेजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें