फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किन्नर समुदाय के लिये आगे आया अनाज बैंक, खाद्यान्न और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Fri, 08 May 2020 04:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
किन्नरों को दी गई खाद्यान्न किट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रभावी लॉकडाउन में जरूरतमंदों की भोजन की आवश्यकता को पूरा कर रहे अनाज बैंक किन्नर समुदाय की मदद के लिए आगे आया है। शुक्रवार को ज्वाइंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) उमेश कुमार सिंह ने किन्नर समुदाय के सदस्यों तनु, ललिता, रानी, बिजली, मोना को ‘इन्द्रेश सम्मान पोटली’ (खाद्यान्न किट) के साथ ही साथ ही अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित भी किया। जब उन्हें अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे पर खुशी और सम्मान का भाव देखने लायक था।

विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर ऑनलाइन संदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि किन्नर समुदाय को उपेक्षित नहीं किया जा सकता है। सामाजिक रिश्तों को जोड़ने में इनकी बड़ी भूमिका रहती है। संकट के समय सम्मान के साथ भोजन की गारंटी देना अनाज बैंक का धर्म है। संकट के समय भी दया के आधार पर नहीं अधिकार और सम्मान के आधार पर सेवा करनी चाहिये। अनाज बैंक में किन्नर समुदाय के लोगों का खाता खोलकर अनाज उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है।

मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) उमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बात के लिये अनाज बैंक की तारीफ करनी होगी कि उसने कोरोना लॉक डाउन के दौरान न सिर्फ भोजन की गुणवत्ता बनाये रखी, बल्कि प्रत्येक समूह को उनकी आवश्यकता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


किन्नर समाज के लोगों को भोजन की गारंटी मानवीय संवेदना का प्रतीक है। सबको जीने और भोजन का अधिकार है। किन्नर समाज को सम्मान के साथ पोटली देकर विश्व स्तर पर बड़ा संदेश अनाज बैंक ने दिया है। किन्नर अखाड़ा के महामण्डलेश्वर परम पूज्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महाराज ने अनाज बैंक द्वारा किन्नर समुदाय को ‘इन्द्रेश सम्मान पोटली’ दिये जाने पर अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें