बलिया। रोडवेज परिसर में प्रवासी मजदूरों की निगरानी कर रहें प्रशासनिक टीम के समक्ष उस समय ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक किन्नर नेपाल जाने के पास बनाने की जिद करते हुए एसडीएम से भिड़ गया। हुआ यूं कि शहर के उमरगंज निवासी सोनी किन्नर (40) रोड़वेज परिसर में जा धमका और बेल्थरारोड के एसडीएम राजेश यादव से नेपाल जाने के लिए पास जारी करने की जिद करने लगा। बस क्या था यह सुनते ही एसडीएम बिफर पड़े और उसे धमकाते हुए कहा कि जो तुम कहोगे, वहीं करेंगे। इतना सुनते ही किन्नर ने सड़क जाम करने और साथियों के साथ प्रदर्शन करने की बात कही। जिस पर एसडीएम ने अंजाम भुगतने की बात कहीं। बाद में पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया।