राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सड़क सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था मुस्कान और वेलस्पन एंटरप्राइजेज के सहयोग से 25 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला में 12 स्कूलों के 30 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। मुस्कान की ट्रस्टी डॉ मृदुल भसीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का प्रतिशत सबसे अधिक है। सड़क हादसे पर नियंत्रण और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं।
बच्चे अगर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे तो वह एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे। इसी उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। वह तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों में सड़क सुरक्षा के संस्कार डालेंगे। इस दौरान शिल्पा जायसवाल समेत शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यशाला के सहयोगी वैलस्पन फाउंडेशन द्वारा उनके सीएसआर प्रोजेक्ट इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, और हरियाणा में भी मुस्कान फाउंडेशन के साथ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।