फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में बलिया व मऊ के  6573 अभ्यर्थियों ने लगाई रेस, 409 युवक हुए सफल

Wed, 23 Nov 2022 12:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बलिया के रसड़ा बेल्थरा रोड़ मऊ के घोसी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर के तहत चल रही भर्ती में हिस्सा लिया। भर्ती में 7713 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया वहीं 6573 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। 6573 अभ्यर्थियों में से 409 रेस में सफल हुए। अब गुरुवार यानि 24 नवंबर को मऊ के मधुबनी, मोहम्दाबाद, गोहना व मऊ नाथ भंजन तहसीलों के  7724 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में चल रही सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में चल रही सेना भर्ती में आज बलिया व मऊ जनपद के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। बलिया के रसड़ा बेल्थरा रोड़ मऊ के घोसी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर के तहत चल रही भर्ती में हिस्सा लिया। भर्ती में 7713 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया वहीं 6573 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। 6573 अभ्यर्थियों में से 409 रेस में सफल हुए। अब गुरुवार यानि 24 नवंबर को मऊ के मधुबनी, मोहम्दाबाद, गोहना व मऊ नाथ भंजन तहसीलों के  7724 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी के भी झांसे में न आए।  

सफल हुए अभ्यर्थियों को मैदान की दूसरी ओर अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बैठाया जा रहा है। स्कैनिंग सिस्टम के जरिए दस्तावेज का सत्यापन संभव हो पा रहा है। वहीं, रणबांकुरे मैदान के आसपास अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें