फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों को नोटिस, दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 04 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जनचौपाल में नगर निगम व जल निगम के अभियंताओं को जनता के बीच खड़ा कर पेयजल की समस्या पर जवाब मांगते डीएम।
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा पार क्षेत्र की पांच लाख जनता को जल्द ही पानी की समस्या से राहत मिल सकती है। इस क्षेत्र की आठ ओवरहेड टंकियों का हस्तांतरण जल निगम एक सप्ताह के भीतर करेगा। इसके लिए शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद ने आदेश दिया है। जेपी मेहता इंटर कालेज में आयोजित जनचौपाल में डीएम ने टंकियों का हस्तांतरण नहीं करने वाले और नालों की सफाई न कराने वाले ठेकेदारों को नोटिस थमाने को कहा। सात दिन के भीतर ऐसा न करने पर ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
वीडीए परिसर के समीप, अशोक विहार कालोनी, पांडेयपुर पिसनहरिया प्राइमरी स्कूल, जिला पंचायत के पीछे, शिवपुर, लालपुर स्टेडियम के पास, नई बस्ती पांडेयपुर, सेंट्रल जेल में बने ओवरहेड टैंक का हस्तांतरण अब तक जलकल को नहीं हुआ है। इसके चलते जनता को पानी की समस्या के लिए जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




उधर चौपाल में जनसमस्याओं के लिए जब डीएम ने जनता के सामने अधिकारियों की पेशी कराई तो नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों की कलई खुल गई। पानी और सीवर समस्या का समाधान करने के मामले पर नगर निगम, जल निगम और जलकल के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। इस पर डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।



गंदगी की समस्या दूर करने के लिए डीएम ने जगह-जगह डस्टबिन रखवाने और सफाई की हकीकत का पता लगाने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट को सौंपी। साथ ही फोटोयुक्त सफाई कर्मचारियों का विवरण और मोबाइल नंबर तलब किया। क्षेत्रीय पार्षद ने जिलाधिकारी को तस्वीरों के जरिये नाला सफाई का सच दिखाया। इस पर जिलाधिकारी ने पार्षद को धन्यवाद देते हुए निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन




इस दौरान बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि महाबीर मंदिर-पांडेयपुर मार्ग पर सीवर की पाइप लाइन बिछाने के दौरान बिजली की केबल काट दी गई है। इस पर डीएम ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ियां रोकने के लिए पहली बाद पात्रों की सूची मजिस्ट्रेट जांचेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि कहीं से भी धांधली की शिकायत मिली तो कोटेदार जेल भेजे जाएंगे। डीएम ने पुलिस को भी ईमानदारी से ड्यूटी करने और गुंडों को जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें