फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर दो चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस, डीएम ने मांगा जवाब

Sun, 09 Aug 2020 10:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के दो प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही निजी चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ को तत्परता से सेवा देने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन


 जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने रविवार को समीक्षा के दौरान बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोनिया की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणु सिन्हा और बजरडीहा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह द्वारा कोविड कार्यों में लापरवाही, समय से कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल और डाटा फीड न कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा एडिशनल सीएमओ आरसीएच को संविदा के आधार पर अस्थाई रूप से निजी अस्पतालों के चिकित्सकों और आईएमए से उनके सदस्यों की सूची प्राप्त कर इंटरव्यू कराने, आईएमए के अध्यक्ष और सचिव द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर भी आईएमए के सदस्यों को भी कोविड सेवा लेने की दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कहा कि जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज के संचालकों से बातचीत कर नर्सिंग, एएनएम,लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट कोर्स में अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की सूची प्राप्त कर उनकी सेवा भी कम्युनिटी सर्विस के अंतर्गत ली जा सकती हैं। इसके अलावा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोपुर, चौकाघाट, बेनियाबाग, बजरडीहा और मंडुआडीह  स्वास्थ्य केंद्र पर पांच-पांच लैब टेक्नीशियन लगाए जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।

कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले मरीजों पर विशेष नजर

अपर मुख्य सचिव और नोडल अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने रविवार दोपहर डीएम कार्यालय में बैठक कर कांटेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कांटेक्ट वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर खोज कर सभी की तत्काल सैंपलिंग कराई जाए जिससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने रैपिड रिस्पांस टीम और डाटा एंट्री ऑपरेटर की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने संक्रमण रोकने के लिहाज से कांटेक्ट,ट्रेसिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को तत्काल सुनिश्चित करने  की जानकारी अपर मुख्य सचिव को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें