फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Azamgarh:नहीं रुक रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लगातार दूसरे दिन 81 पॉजिटिव मिले

Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
corona in india - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जनपद में एक साथ 81 नएकोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को भी 81 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रविवार को मिले मरीजों में रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) से 28, आरटी-पीसीआर से 43, ट्रू नेट मशीन के 10 केस सामने आए हैं। रविवार को भी 53 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अब तक 679 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 997 पहुंच गई है। रिकवरी दर 40 फीसद के आसपास है। अब तक 29 मरीजों की मौत हुई हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से आई आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के हीरापट्टी स्थित केंद्र विद्यालय में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सिधारी के कोमल कालोनी में एक ही परिवार में दो कोरोना पॉजिटिव आई हैं। मोहल्ला बाजबहादुर में एक, पटखौला में दो, कुर्मी टोला में एक, भंवरनाथ के पास एक, हीरापट्टी में एक, कोलघाट में एक ही परिवार में तीन, मोहल्ला सीताराम में एक मिला है।

फूलपुर में कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें चार एक ही परिवार के हैं। एक उदपुर का रहने वाला है। जाहानगंज ब्लाक के मेडिकल कालेज में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दो मेडिकल कालेज के गार्ड हैं। इटौरा और धरवारा में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सठियांव में एक, मोहम्मदपुर के उमरी में एक-एक मिले हैं। बिलरियागंज के गद्दोपुर में चार लोग संक्रमित मिले हैं जिसमें दो एक ही परिवार के हैं। खालिसपुर और महाराजगंज के जेहरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 

वहीं, ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में मंदुरी में एक, गंभीरपुर में दो, सिधारी में पांच लोग मिले हैं। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं, जिसमें दो बच्चे हैं। दौलताबाद में मिले एक संक्रमित मंडलीय विकास भवन में एडीएसटीओ हैं। बसगीत में एक मिला है।

अब तक कुल 1705 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 997 एक्टिव केस हैं। 679 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 29 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें