फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल नगर में इंटरलाकिंग सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर मृदुला जायसवाल ने शहर की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार को ककरमत्ता के ग्रामीण क्षेत्र में सफाई, पानी, सड़क आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने सफाई के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सुधार करने का निर्देश दिया। रानीपुर क्षेत्र के पटेल नगर में बनी इंटरलाकिंग सड़क का निरीक्षण किया। जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने का निर्देश दिया। स्थानीय नागरिकों ने पानी नहीं आने की शिकायत की। इसके लिए ककरमत्ता दक्षिणी के ट्यूबवेल में दबाव बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान पार्षद राकेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, इंद्र बहादुर सिंह, इंद्रदेव पटवा, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, सिंधु सोनकर, रोहित मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर मलबा न फेंकने की अपील
महापौर मृदुला जायसवाल ने निरीक्षण में पाया कि सड़कों पर लोग मलबा फेंक रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर मलबा न फेंके। अपने जोन के मलबा संग्रहण केंद्र पर मलबा डालें। पांचों जोन में मलबा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं।
वरुणा पार जोन में सेंट्रल जेल मेन गेट के पास, अतुलानंद स्कूल के विपरीत पार्क के पास, सर्किट हाउस के सामने कूड़ाघर के पास, पुलिस लाइन मेन गेट के सामने, मेंटल हास्पिटल, गारबेज कलेक्शन प्वाइंट के पास, सारनाथ मोटेल के सामने, पुराना आरटीओ आफिस के पास, आशापुर चौराहा स्थान हैं।
विज्ञापन

आमदपुर जोन में मछोदरी मेनरोड प्राइमरी स्कूल बाउंड्री के पास, पेट्रोलियम पंप जीटी रोड के सामने, मस्जिद के सामने, शंकुल रैन बसैरा के सामने हुकुलगंज, जिला जेल के पीछे वाली बाउंड्री, नाटी इमली के पास हनुमान मंदिर के सामने बैंक आफ बड़ौदा स्थान है।
दशाश्वमेध जोन में मलदहिया चौराहा के पास किसान फूल मंडी, रामापुरा जय नारायण इंटर कालेज ट्रांसफार्मर के पास, मदनपुरा रोड महमूद मार्केट ट्रांसफार्मर के पास, दशाश्वमेध थाना के विपरीत, चेतगंज वार्ड पिशाच मोचन पंप हाउस के पास, कब्रिस्तान, बैंक सिगरा के पास, सिगरा लहरतारा फ्लाई ओवर के पहले मंडुवाडीह रोड रेलवे लाइन के पास स्थान है।
कोतवाली जोन में चौक वार्ड में टेलीफोन एक्सचेंज के पास, कूड़ाघर कलेक्शन प्वाइंट के अंदर, कोतवाली वार्ड कबीरचौरा हास्पिॅटल के पास पुराना कूड़ा घर, मालवीय मार्केट, अग्रसेन कन्या पीजी कालेज के विपरीत, चौक वार्ड काशी पुरा चौराहा ट्रांसफार्मर के पास स्थान है।
भेलूपुर जोन में रविन्द्रपुरी पुलिया, गुलरीया मोड़ जलकल बाउंड्री खोजवां, बाबा फरीद, सोनारपुरा, डा. एसके भट्टाचार्या के पास, रविन्द्रपुरी शुक्ला चौराहा क्षीरसागर के पास, नरिया थाना पुलिस बूथ के पास तथा बजरडीहा पुलिस चौकी के पास सुमन पब्लिक स्कूल के सामने स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें