फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल में बन रही लैब में अनियमितता पर नोटिस, सीएमओ ने मांगा जवाब

विज्ञापन
जिला अस्पताल कैंपस में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लाइफ का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल कैंपस में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने आईपीएचएल यानी इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के निर्माण कार्य में अनियमितता पाई है। बिना एनओसी और मानक पूरा किए बिना भवन को हैंडओवर करने, निर्माण कार्य में लगे सामानों की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर जवाब मांगा है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों के साथ सीएमओ फिर से इसका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक के पीछे 1.25 करोड़ रुपये की लागत से आईपीएचएल बन रहा है। इस लैब को बनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे कैंसर का पता लगाने के लिए बायोमार्कर, थायरॉयड सहित कई हार्मोनल टेस्ट, कार्डियक प्रोफाइल, विटामिन सहित 100 से ज्यादा जांचें हो सकेंगी। करीब पांच महीने पहले कार्यदायी संस्था ने इस भवन को तत्कालीन सीएमएस को हैंडओवर कर दिया था। बृहस्पतिवार को इसका जायजा लेने पहुंचे सीएमओ ने बताया कि लैब के लिए बने कमरों, दीवार, अंदर जांच के उपकरण लगाने वाली जगह आदि को देखा तो पाया कि लाखों रुपये की मशीन यहां रखी जानी है। इस लिहाज से इसका निर्माण कार्य नहीं किया गया है। कई जगहों पर मशीनों को रखने के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा गया है।
सीएमओ ने इस पूरे मामले में कार्यदायी संस्था से जुड़े इंजीनियरों से शुक्रवार तक जानकारी मांगी है। साथ ही शुक्रवार को इंजीनियरों के साथ एक बार फिर निरीक्षण करने की बात कही है। बताया कि इसके पहले भी निर्माण पर सवाल उठा था, इसके बाद भी किसी तरह का सुधार नहीं दिखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सीएमएस को सफाई व्यवस्था की निगरानी करते रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें