फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच जल केंद्रों पर काम अधूरा मिला, 63 का अब तक नहीं शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पोषण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुई। सीडीओ प्रखर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बच्चों के पोषण स्तर और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें पांच नल से जल केंद्रों के अधूरे निर्माण और 63 केंद्रों पर काम शुरू न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसे जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ प्रखर सिंह ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को अनुपूरक पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण करने को कहा। नगर क्षेत्र के जिन केंद्रों पर हॉटकुक्ड योजना चलाने में दिक्कत आ रही है, उन्हें अक्षय पात्र को सौंपने को कहा है। सीडीओ ने नल से जल योजना के शुरू होने में देरी पर नाराजगी जताई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच केंद्र अधूरे थे और 2025-26 में 63 केंद्रों पर काम शुरू नहीं हुआ था। जिला पंचायत राज अधिकारी को इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अक्षय पात्र के खाने की गुणवत्ता, बर्तन और रसोई की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें