फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों में जमा हो गए 14 करोड़

Fri, 25 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बिहार : पुराने नोट को लेकर दुकानदारों के बीच चाकूबाजी - फोटो : social media
विज्ञापन
टैक्स के रूप में गुरुवार को एक हजार, पांच सौ के नोट धुंआधार जमा कराए गए। बड़े पुराने नोट चलाने का आखिरी दिन होने की वजह से काउंटरों पर सुबह से शाम तक लाइन लगी रही। इस दौरान बिजली, गृहकर और आरटीओ में पांच सौ एक हजार के कुल 13.99 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा कराए गए। हालांकि देर शाम इन नोटों को चलाने की अवधि 15 दिसंबर तक घोषित कर दी गई।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने के लिए अंतिम दिन गुुुरुवार को 12 करोड़ रुपये जमा हुए। 9.5 करोड़ रुपये शहर और देहात से 2.5 करोड़ रुपये आए। अधिकारियों की मानें तो यह धनराशि और बढ़ती लेकिन दिन भर वाट्स एप पर आने वाली अफवाहों के चलते कैश कम आए। तारीख बढ़ने के संबंध में सूचनाएं आ रही हैं लेकिन लिखित आदेश नहीं आया है। उधर आरटीओ में 72 लाख रुपये आए।

इनमें 50 लाख कैश और आनलाइन 22 लाख रुपये जमा हुए।  उधर, पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद उसे जलकर और गृहकर जमा करने की छूट के आखिरी दिन नगर निगम में 1.27 करोड़ 71 हजार रुपये कर जमा हुआ। मुख्य कर अधिकारी महातम यादव ने बताया कि नगर निगम के मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में मिलाकर 67.21 लाख गृहकर और लाइसेस के रूप में जमा हुए। इसके अलावा 60.50 लाख रुपये जलकर जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें