फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं चाहती संजय जोशी जयापुर आएं

Sun, 30 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी माने जाने वाले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी के जयापुर आने की सूचना से भाजपा में खलबली मची है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के नेताओं से संजय जोशी के कार्यक्रम के बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची भी देने को कहा है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए आयोजकों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। मालूम हो कि संजय जोशी एक सितंबर को जयापुर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही सांसद मोदी के आदर्श गांव का भ्रमण करने वाले हैं।
आयोजन समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से सीधे जुड़े प्रदेश के  एक वरिष्ठ नेता ने संजय जोशी के कार्यक्रम को स्थगित करने का दबाव बनाया है। इसके अलावा स्थानीय स्तर के कुछेक नेताओं ने भी आयोजन समिति से जुड़े लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम के बाबत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

 आयोजकों से पूछा गया कि संजय जोशी को जयापुर लाने का क्या मकसद है? इस कार्यक्रम की फंडिंग कौन कर रहा है? भाजपा के और कौन-कौन से नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे आदि-आदि। सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन ने क्षेत्र, जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने को कहा है।
 आयोजन समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश पांडेय कहते हैं, जब से समाचार पत्रों में संजय जोशी के जयापुर आने की खबर प्रकाशित हुई है, उसी दिन से भाजपा के कई नेता इस कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पार्टी नहीं चाहती कि जोशी जयापुर आएं। आयोजन समिति के अन्य सदस्यों पर भी अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें