फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का सबब बनी सड़कें होंगी दुरुस्त

Sun, 30 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने कई उपाय करने की फैसला किया है। इंग्लिशिया लाइन पर बैरियर हटाकर स्थाई डिवाइडर बनाया जाएगा। चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तार के काम के लिए अंधरापुल से चौकाघाट के बीच सड़क पर पोल लगाया जाएगा ताकि भारी वाहन न आ जा सकें।
विज्ञापन

डाफी बाईपास से शहर में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरियर लगाया जाएगा। साथ ही रथयात्रा, अंधरापुल, कमच्छा सहित शहर के तमाम इलाकों क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
शहर में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनकी वजह से अक्सर जाम लग रहा है। शहर की जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी राजमणि यादव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ मंडुवाडीह, डाफी, अंधरापुल, रथयात्रा, कमच्छा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होनें जाम की समस्या का पता लगाने के बाद उनको दूर करने के उपाय सुझाए। अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बनाने और गड्ढों को पाटने को कहा है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बैरियर और डिवाडर बनाकर यातायात व्यवस्थित किया जाएगा।
 बीएचयू ट्रामा सेंटर से डाफी के बीच 25 मीटर मार्ग ढालना है। जिलाधिकारी ने बैरियर लगाकर इस मार्ग से बारी वाहनोंका प्रवेश रोकने को कहा तथा अतिक्रमण हटाने के बाद खाली जगह पर पटरी और नालियां बनाने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिया ताकि उन पर दोबारा कब्जा न हो सके।
रथयात्रा पर लबे सड़क बना पुलिस बूथ,  शिलान्यास का पत्थर और खराब सड़क जाम का कारण बनी हुई है। जिलाधिकारी ने उसे तत्काल हटवाने को कहा। जिलाधिकारी ने जलकल विभाग के अभियंता से कहा कि वे सेंट्रल हिंदू स्कूल से रथयात्रा के बीच के खराब मार्ग को जल्द बनवाने को कहा। इस दौरान एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ ट्रैफिक, नगर मजिस्ट्रेट आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें