फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैटेरियल नहीं कैरेक्टर बनो, अपनी पहचान बनाओ’

Sat, 22 Aug 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम के तहत आयोजित ‘पावर एंजेल्स’ का दूसरा बैच शुक्रवार से शुरू हुआ। निराला नगर कालोनी स्थित केएल मेमोरियल स्कूल में आयोजित शिविर के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका सिंह पटेल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और नसीहत दी कि वे खुद की पहचान बनाने के लिए आगे आएं। प्रियंका ने कहा कि बेटियां मैटेरियल नहीं बल्कि कैरेक्टर बनें। समाज में अपनी पहचान बनाएं। खुद सबल हों और दूसरों को भी सही-गलत की सीख दें।
विज्ञापन


प्रियंका ने छात्राओं से संवाद किया और अपने से जुड़े कई संस्मरण भी साझा किए। बताया कि बेटियों को लेकर नसीहत तो तमाम लोग देते हैं मगर जब अधिकार और हक की बात आती है तो बेटियों को नजरअंदाज करने की कोशिश होती है। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में सेल्फ डिफेंस कैंप की जरूरत पर

भी बल दिया और अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर कमांडो अकादमी की चीफ इंस्ट्रक्टर अनिता सिंह ने पावर एंजेल्स कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। बताया कि  यहां कमांडो अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स की देखरेख में 15 दिवसीय शिविर संचालित होगा। जिसमें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें