फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामदेव बाबा नहीं...': पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने किया तंज, विधायक उमाशंकर को दी श्रद्धांजलि; सांत्वना

Sat, 22 Aug 2026 06:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खनवर पहुंचकर दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान यूक्रेश सिंह और पूर्व विधायक के भाई रमेश सिंह ने उनसे मुलाकात की। दोनों ने हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई और राजनीतिक हालात पर तंज कसा।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज-गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को इंदरपुर के खनवर गांव पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन


पूर्व सांसद का हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर करीब 2.10 बजे खनवर स्थित हेलीपैड पर लैंड किया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए हेलीपैड पर पहले से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। हेलीपैड से वे सीधे कार द्वारा दिवंगत विधायक के फार्म हाउस के लिए रवाना हुए, जहां वे करीब दो घंटे तक रुके। श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व सांसद ने दिवंगत विधायक के बेटे यूकेश सिंह व उनके भाई रमेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर कदम साथ देने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह से मेरा विगत 10 वर्षों से मधुर संबंध था। वे बहुत ही मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्ति थे। उनका असमय ही हम सबके बीच से चला जाना काफी पीड़ादायक है। इस अवसर पर हरी सिंह, ग्राम प्रधान अजय शर्मा, आईएएस विशाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव बाबा नहीं, अब उद्योगपति हो गए हैं : बृजभूषण
इंदरपुर । खनवर पहुंचे कैसरगंज-गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा। दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केवल बाबा वाला ड्रेस पहनने से कोई बाबा नहीं हो जाता। 

रामदेव अब बाबा नहीं, उद्योगपति हो गए हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि स्वदेशी के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वदेशी आंदोलन के बाद बाबा रामदेव ने ऐसी कोई चीज नहीं है जिसको न बनाया हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नकली खाद्य पदार्थों से कैंसर फैल रहा है।राजनीति में आपकी आगे क्या भूमिका होगी, इस सवाल के जवाब में पूर्व सांसद ने कहा कि राजनीति में जो कर्म होते हैं, उसे मैं कर रहा हूं। आगे ईश्वर जाने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें