फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे भर कुछ नहीं लिख सके विद्यार्थी

Fri, 13 Mar 2015 01:55 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा के दौरान गुरुवार को बलिया के एक कालेज में उड़ाका दल की टीम एक घंटे तक बैठी रही। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी ने कुछ नहीं लिखा। इसी जिले में दो केंद्रों से गाइड बरामद किए गए।
विज्ञापन

कुलानुशासक प्रो. कल्पलता पांडेय ने बताया कि बलिया जिले में गई उड़ाका दल की टीम ने 22 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां मां बंधुवी देवराज पशुहारी महाविद्यालय में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उड़ाका दल के सदस्य बैठे रहे। चौंकाने वाली बात सामने आई कि यहां जब तक उड़ाका दल मौजूद रहा तब तक किसी भी परीक्षार्थी ने उत्तरपुस्तिका में कुछ भी नहीं लिखा था।
 इसके साथ ही कालेज में खिडक़ी के बाहर विषय से संबंधित गाइड भी बरामद की गई। वहीं वीर लोरिक हमीद अब्दुल बुद्धिनाथ सर्वोदय महाविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी करने वाले एक और मां कलावती देवी महिला महाविद्यालय खन्दवा में दो कक्ष पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित नहीं मिले।
विज्ञापन

उधर, टास्क फोर्स की टीम ने भी जिले में 11 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें बाबा मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय चिलकहर में गाइड के 16 पन्नों के साथ नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। इसके साथ ही जय माता दुलमी चागेड़ा महाविद्यालय में चिट फेंकने वाले कर्मचारी का सहयोग करने के आरोप में एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
 कुलानुशासक ने बताया कि मिर्जापुर में गई टीम ने जीडी बिनानी पीजी कालेज में एक परीक्षार्थी के पास से हस्त लिखित पन्ना बरामद किया और मुनि जी महाविद्यालय रूपौधा नरायनपुर में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। चंदौली में टीम ने 20 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां मारकन्डेय महाविद्यालय तारापुर में एक परीक्षार्थी गाइड के साथ नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें