प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2024 तक एक भी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। भाजपा ने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता को विश्वास दिलाया था कि एनआरसी लाएंगे। नागरिकता संशोधन बिल पर हमारी सरकार ने जनादेश को माना है।
धर्म के आधार पर प्रताडि़त होने वाले अल्पसंख्यकों को, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आकर यहां शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। उन्हें भारत की सदस्यता दिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि 35 ए और 370 केा लेकर ने वायदा किया था।
लोक संकल्प पत्र में किए वायदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने निभाया। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार समझौता करने वाली नहीं है। देश में 67 प्रतिशत आबादी युवा है। बाहर का आदमी घुसकर हमारे रोजगार, नौकरी संसाधनों पर डाका डाले, ऐसे लोगों को बाहर करेगा।
एक सवाल पर कहा कि मुस्लिम भाईयों को गुमराह किया जा रहा है। एक सवाल पर कहा कि जहां अपराध हो रहे हैं वहां अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार जन जागरूकता अभियान चला रही है। महिला हेल्पलाइन 112 के काम न करने के सवाल पर कहा कि इसकी जांच कराएंगे।