फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वास्थ्य सुविधाओं की टॉप-10 रैकिंग में एक भी सरकारी अस्पताल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं की टॉप-10 रैकिंग में एक भी सरकारी अस्पताल नहीं
विज्ञापन

- जिला अस्पताल को पहले मिल चुका है प्रदेश में पहला स्थान, इस साल 32वें पर
- एनएचएम ने जारी की कायाकल्प अवाॅर्ड की रैकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जारी टॉप-10 की रैंकिंग में जिले का एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है। साल 2022-23 की रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल को पहला स्थान मिला था लेकिन इस बार वो अस्पताल भी 32वें नंबर पर है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली इलाज की सुविधाओं के आधार पर कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। इसके लिए मिशन की ओर से टीम भी अस्पतालों का मूल्यांकन करने आती है। मिशन निदेशक की ओर से मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। इसमें सहारनपुर जिला अस्पताल को पहला स्थान पाने पर 50 लाख, लखनऊ संयुक्त चिकित्सालय को दूसरा स्थान पाने पर 20 लाख और रायबरेली के जिला महिला अस्पताल को तीसरा स्थान पाने पर 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 रैंकिंग में वाराणसी का एक भी अस्पताल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टॉप 10 में ये जिले हैं शामिल
सहारनपुर, लखनऊ, रायबरेली, अलीगढ़, महराजगंज, बाराबंकी, बागपत, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा।
-
जिले के सरकारी अस्पतालों को मिली रैकिंग
- शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल : 25वां स्थान - 88.95%
- दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल : 32वां स्थान - 87.72%
- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर : 44वां स्थान - 84.97%
- जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा : 108वां स्थान - 70.80%
-
अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित सीएमएस/एसआईसी के माध्यम से भी सुविधाओं की निगरानी कराई जा रही है। अवाॅर्ड के लिए जारी रैंकिंग के बाद जिन जगहों पर सुधार की जरूरत है, वहां सुधार कर रैंकिंग में बढ़ोतरी का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें