फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की पहल, टिकट जांच के लिए तैनात होंगे सेवानिवृत्त रेलकर्मी

Fri, 14 Jul 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
 कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे उत्तर रेलवे में जल्द ही टिकट जांच की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संभालेंगे। इसके अंतर्गत वाराणसी में 55 सेवानिवृत्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यह न केवल ट्रेन बल्कि प्लेटफार्मों पर टिकट चेकिंग करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अंतर्गत 557 रिटायर्ड कर्मचारी लगाए जाएंगे। इन्हें एक साल के कांट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा। लखनऊ मंडल में 155 सेवानिवृत्त कर्मचारी, दिल्ली में 130, मुरादाबाद में 118 सहित कुल 557 कर्मचारियों की तैनात किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो अभी तक कर्मचारियों की कमी से रेलवे में टिकट चेंकिंग में समस्या आ रही है। इसकी वजह से रेलवे का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों में चेकिंग अभियान को मजबूती प्रदान करने और बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन


इसकी मांग वर्षों से संगठन करते रहे हैं। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे नीरज शर्मा ने कहा कि एक महीने में सभी को निर्धारित स्थान पर तैनाती दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें