सीनियर डीसीएम शेख रहमान के अनुसार निजी क्षेत्र की भागीदारी से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बनारस स्टेशन से आगरा-बनारस वंदे भारत, शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बुंदेलखंड, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, बनारस-पुणे समेत अन्य कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है।
ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे गेमिंग जोन इसी माह होगा पूरा
ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे बन रहे गेमिंग जोन का काम इसी माह में पूरा हो जाएगा। कभी यहां अतिक्रमण रहता था। प्रदेश सरकार की पहल पर फ्लाईओवर के अनुपयोगी स्थान को उपयोगी बनाया जा रहा है। यहां ईंट-बालू की अवैध मंडी व पार्किंग से अक्सर जाम लगता था। यहां पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।
सड़क के बीचोबीच फ्लाईओवर के नीचे बच्चे एसी गेम जोन में शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस समेत कई खेल खेलेंगे। काशी की विरासत समेटे हुए स्कल्पचर और लैंड स्केपिंग से इसे सुंदर बनाया जा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए स्पोर्ट्स प्लाजा या गेम जोन का निर्माण कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार एक करोड़ की लागत से 100 मीटर की खाली जगह में बच्चों के लिए गेम जोन बनाया जा रहा है। इसमें सीसी कैमरे भी लगे होंगे। यहां पार्किंग व शौचालय भी होगा। इस योजना के सफल होने के बाद वाराणसी के अन्य अतिक्रमण और अनुपयोगी स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। जनता की सुविधाओं के लिए अनुपयोगी स्थानों का चयन करके अन्य योजनाओं के जरिए विकास किया जाएगा।